पटना ग्रामीण: पटना में भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा,बिहार सरकार बाढ़ में हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है
भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बाढ़ पर बिहार सरकार की तैयारियों को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। हर परिस्थितियों से निपटने के लिए बिहार सरकार तैयार है। मौके पर उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी तत्परता से इसमें लगे हुए हैं।