पटना ग्रामीण: जेडी गर्ल्स हाई स्कूल में पटना पुलिस पुलिस की पाठशाला: नए क्रिमिनल कानून के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी
मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के जेडी गर्ल्स हाई स्कूल अदालतगंज में प्रशासन की ओर से पाठशाला लगाई गई। महिला पुलिस पूजा कुमारी और मीनाक्षी क्लास रूम में टीचर की भूमिका में दिखीं। 11वीं और 12वीं छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, नए क्रिमिनल कानून और डिजिटल पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी गई।