पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में सांसद संजय झा ने कहा,मनीष वर्मा के एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरियंस से पार्टी को मिलेगा लाभ
IAS की सेवा देने वाले मनीष वर्मा के जदयू में शामिल होने पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा ने खुशी जाहिर की है। संजय झा ने कहा कि 20 साल का जो एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपीरियंस मनीष वर्मा का है उससे आने वाले समय में पार्टी को लाभ जरूर मिलेगा।