बिरसिंहपुर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन, सभापुर 11 बनी चैंपियन ।
नगर परिषद बिरसिंहपुर के गैबीनाथ स्टेडियम में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सभापुर 11 ने बधानटोला बिरसिंहपुर को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि नीलांशु चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समारोह में राजभान सिंह, ओंकार सिंह, कमलेश मिश्रा, राजेंद्र गर्ग, मशहूद अहमद ‘शेरू’, राघवेंद्र त्रिपाठी, उमेश गर्ग, संतोष चतुर्वेदी, रामनरेश तिवारी, राजा सिंह सुजावल, अंशू सिंह, राहुल सिंह, अतुल सिंह, सोहन परोहा, राघवेन्द्र सिंह, अशोक शुक्ला, वेद द्विवेदी, नीरज गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति के संरक्षक एवं युवक कांग्रेस चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष अंकदेव सिंह दिग्गी ने आयोजन की सफलता के लिए खिलाड़ियों, नगरवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।