Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
chitrakootexpress
सतना- एयरफोर्स के जवान के घर फायरिंग कर फरार अमित सोनी उर्फ बंटा ने इंस्टाग्राम में दी लाइव धमकी, कहा ट्रैक करे पुलिस, फुल तैयारी इस बार खाखी के ऊपर ही होगी फायरिंग, लाइव धमकी से मचा हड़कंप।
Majhgawan, Satna
| Jun 7, 2026
MORE NEWS
बिरसिंहपुर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन, सभापुर 11 बनी चैंपियन । नगर परिषद बिरसिंहपुर के गैबीनाथ स्टेडियम में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सभापुर 11 ने बधानटोला बिरसिंहपुर को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि नीलांशु चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समारोह में राजभान सिंह, ओंकार सिंह, कमलेश मिश्रा, राजेंद्र गर्ग, मशहूद अहमद ‘शेरू’, राघवेंद्र त्रिपाठी, उमेश गर्ग, संतोष चतुर्वेदी, रामनरेश तिवारी, राजा सिंह सुजावल, अंशू सिंह, राहुल सिंह, अतुल सिंह, सोहन परोहा, राघवेन्द्र सिंह, अशोक शुक्ला, वेद द्विवेदी, नीरज गौतम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति के संरक्षक एवं युवक कांग्रेस चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष अंकदेव सिंह दिग्गी ने आयोजन की सफलता के लिए खिलाड़ियों, नगरवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Majhgawan, Satna | Jun 7, 2026
मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के काम पर उठे सवाल, तालाब निर्माण में अनियमितता के आरोप चित्रकूट। विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें एक बार फिर सामने आने लगी हैं। चित्रकूट नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 स्थित पथरा गांव में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत कराए जा रहे तालाब निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से सरकारी राशि को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही है। *स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और मौके पर स्वतंत्र टीम भेजकर कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो शासन की महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है और सरकारी धन को नुकसान पहुंच सकता है।* सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितताएं हैं तो संबंधित विभाग के अधिकारी अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारी शिकायतों से अनजान हैं या फिर मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा कराने की मांग की है। *अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह शिकायतों की जांच कर सच्चाई सामने लाता है या फिर विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल यूं ही हवा में तैरते रहेंगे।*
Majhgawan, Satna | Jun 7, 2026
अघमर्षण कुंड परमहंस आश्रम धारकुंडी
Majhgawan, Satna | Jun 7, 2026
साते इतवार के अवसर पर बिरसिंहपुर और धारकुंडी पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालू सतना - पुरुषोत्तम मास में साते इतवार के अवसर पर परमहंस आश्रम धारकुंडी एवं गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना। हलांकि गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में रोजाना उमड़ता है श्रद्धालुओं का हुजूम पिछले रविवार को भी 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया था शिवजलाभिषेक।
Majhgawan, Satna | Jun 7, 2026