मोठ: सिमथरी गांव में मनरेगा घोटाले का बड़ा खुलासा, सचिव निलंबित, ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज
Moth, Jhansi | Jul 9, 2026 झांसी के चिरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिमथरी में मनरेगा के तहत कराए गए मिट्टी भराव कार्यों की जांच में वित्तीय अनियमितताएं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव सुदीप तिवारी को निलंबित कर दिया गया। वहीं ग्राम प्रधान प्रकाश कुशवाहा के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है।