Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

विनोद जाखड़ के एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न का माहौल #live #viral #didwanajila #khushi

Didwana, Nagaur | Feb 20, 2026

MORE NEWS

*प्रदेश के तीन खिलाड़ी खेलेंगे एशिया कप 2027*

*ईशान, पीयूष का फीबा कप 2027 के लिए चयन, अंकिता खेलेगी अंडर 18 भारतीय टीम में*

डीडवाना
राजस्थान बास्केटबॉल के लिए यह सीजन दोहरी खुशी लेकर आया है, प्रदेश के ईशान खान और  पीयूष मीणा फीबा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे वहीं सुश्री अंकिता का अंडर 18 जूनियर इंडियन टीम में चयन हुआ है 
       एनडीबीए के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि दोनों  खिलाड़ियों को भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है, जो 8 जून से 27 जून 2026 तक लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स, सुलिकुंटे गांव, वर्थुर होबली, मेन रोड, सरजापुर, बेंगलुरु  में आयोजित किया जाएगा । ज्ञात हो यह शिविर 27 जून से 6 जुलाई 2026 तक होने वाले फीबा (फेडरेशन इंटर नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएशन) ​​विश्व कप 2027 एशियाई क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारी के लिए है ।बालिका टीम से सुश्री अंकिता का चयन हाल ही में पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के बेहतर खेल प्रदर्शन के बाद किया गया है । दोहरी खुशी से प्रदेश के खेल जगत में खासा उत्साह और हर्ष देखा गया, आरबीए अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय टीम में प्रदेश के चारों वर्गों की आठों टीम से प्रति वर्ष चयन किये जा रहे है यह दर्शाता है कि राजस्थान बास्केटबॉल भारतीय बास्केटबॉल के लिए अपने कठिन परिश्रम से स्थान बना रही है । सचिव गेमर सिंह सोढ़ा ने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन, बेहतर प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों का अथक परिश्रम और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है, हम आशा करते है कि राज्य खेल का गौरव हर हाल में स्थापित रहे । 
           सुश्री अंकिता को भारतीय अंडर-18 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है। यह शिविर 10 जून से 12 जुलाई 2026 तक नं. 3/17ए, राजाजी सलाई, उथंडी, ईसीआर शोलिंगनालूर, चेन्नई  में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर थाईलैंड में 13 से 19 जुलाई 2026 तक होने वाले एफआईबीए अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 की तैयारी के लिए है। एक साथ तीन खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से खेल जगत में हर्ष की लहर है । पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय प्रशिक्षक भंवर सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन विक्रम सिंह शेखावत, एसओ गजेंद्र सिंह राठौड़,  फीबा कमिश्नर हासम खान, महावीर ओझा, चतुर्भुज मूंदड़ा, अमजद एच पठान, मोहम्मद नईम, अनंत शर्मा, देवेश त्रिपाठी, गोविंद गुर्जर, सुरेश मा, गुलाब कच्छावा, गुमान सिंह, रघुनाथ प्रसाद, मोहम्मद खान, अशोक सारस्वत, रामचंद्र तापड़िया, वीपी सिंह राठौड़, रमेश वर्मा, मीनाक्षी जोशी, सुधा ओझा, शकीला परिहार खान, इमरान खान कांबली सहित बड़ी संख्या me खिलाड़ियों, संगठन के लोगों हर्ष व्यक्त किया है ।

*प्रदेश के तीन खिलाड़ी खेलेंगे एशिया कप 2027* *ईशान, पीयूष का फीबा कप 2027 के लिए चयन, अंकिता खेलेगी अंडर 18 भारतीय टीम में* डीडवाना राजस्थान बास्केटबॉल के लिए यह सीजन दोहरी खुशी लेकर आया है, प्रदेश के ईशान खान और पीयूष मीणा फीबा वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे वहीं सुश्री अंकिता का अंडर 18 जूनियर इंडियन टीम में चयन हुआ है एनडीबीए के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है, जो 8 जून से 27 जून 2026 तक लक्ष्यन एकेडमी ऑफ स्पोर्ट्स, सुलिकुंटे गांव, वर्थुर होबली, मेन रोड, सरजापुर, बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा । ज्ञात हो यह शिविर 27 जून से 6 जुलाई 2026 तक होने वाले फीबा (फेडरेशन इंटर नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएशन) ​​विश्व कप 2027 एशियाई क्वालीफायर (विंडो-3) की तैयारी के लिए है ।बालिका टीम से सुश्री अंकिता का चयन हाल ही में पुडुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के बेहतर खेल प्रदर्शन के बाद किया गया है । दोहरी खुशी से प्रदेश के खेल जगत में खासा उत्साह और हर्ष देखा गया, आरबीए अध्यक्ष एडवोकेट अजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि भारतीय टीम में प्रदेश के चारों वर्गों की आठों टीम से प्रति वर्ष चयन किये जा रहे है यह दर्शाता है कि राजस्थान बास्केटबॉल भारतीय बास्केटबॉल के लिए अपने कठिन परिश्रम से स्थान बना रही है । सचिव गेमर सिंह सोढ़ा ने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों का निष्पक्ष चयन, बेहतर प्रशिक्षण शिविर, खिलाड़ियों का अथक परिश्रम और प्रशिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है, हम आशा करते है कि राज्य खेल का गौरव हर हाल में स्थापित रहे । सुश्री अंकिता को भारतीय अंडर-18 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में आमंत्रित किया गया है। यह शिविर 10 जून से 12 जुलाई 2026 तक नं. 3/17ए, राजाजी सलाई, उथंडी, ईसीआर शोलिंगनालूर, चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर थाईलैंड में 13 से 19 जुलाई 2026 तक होने वाले एफआईबीए अंडर-18 महिला एशिया कप 2026 की तैयारी के लिए है। एक साथ तीन खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से खेल जगत में हर्ष की लहर है । पूर्व सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय प्रशिक्षक भंवर सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन विक्रम सिंह शेखावत, एसओ गजेंद्र सिंह राठौड़, फीबा कमिश्नर हासम खान, महावीर ओझा, चतुर्भुज मूंदड़ा, अमजद एच पठान, मोहम्मद नईम, अनंत शर्मा, देवेश त्रिपाठी, गोविंद गुर्जर, सुरेश मा, गुलाब कच्छावा, गुमान सिंह, रघुनाथ प्रसाद, मोहम्मद खान, अशोक सारस्वत, रामचंद्र तापड़िया, वीपी सिंह राठौड़, रमेश वर्मा, मीनाक्षी जोशी, सुधा ओझा, शकीला परिहार खान, इमरान खान कांबली सहित बड़ी संख्या me खिलाड़ियों, संगठन के लोगों हर्ष व्यक्त किया है ।

Didwana, Nagaur | Jun 7, 2026

#NAGAURPOLICE
#SP OFFICE NAGAUR

*श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही* हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में नागौर पुलिस द्वारा *लगातार कार्यवाही की जा रही है, विवरण निम्नानुसार है:-*

  *1. थाना पांचौड़ीः- दिनांक 06.06.2026 को दौराने गश्त सरहद भोजास से अवैध रूप से लाईमस्टोन से भरे हुए एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर मय ट्राॅली जब्त किया जाकर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।*

  *2. थाना थांवलाः- दिनांक 07.06.2026 को दौराने गश्त कोडिया मोड सरहद आलनिवास से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए एक 06 चक्का डम्पर को जब्त कर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।*

  *3. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान* के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ *डोडा पोस्त सप्लायर एवं 3000/- रूपये का ईनामी आरोपी खींयाराम गिरफ्तार* किया गया। प्रकरण में पूर्व में निमबडी गांव में भैरून्दा निमबडी तिराहे पर एक काले रंग की टाटा हैरियर *दुर्घटनाग्रस्त कार से 325 किलो 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया गया था, जिसका प्रकरण थाना पादूकलां पर दर्ज है।* प्रकरण में पूर्व में *तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।*

 *4. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *तेज आवाज में डीजे साउण्ड चलाकर ध्वनि प्रदूषण* फैलाने पर नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए  *बासनी चैराहा, कस्बा नागौर से एक डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई पीकअप गाड़ी जब्त की गई।*

@IgpAjmer
@RajasthanPolice

#NAGAURPOLICE #SP OFFICE NAGAUR *श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *अवैध खनन/परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही* हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में नागौर पुलिस द्वारा *लगातार कार्यवाही की जा रही है, विवरण निम्नानुसार है:-* *1. थाना पांचौड़ीः- दिनांक 06.06.2026 को दौराने गश्त सरहद भोजास से अवैध रूप से लाईमस्टोन से भरे हुए एक ट्रक एवं एक ट्रैक्टर मय ट्राॅली जब्त किया जाकर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।* *2. थाना थांवलाः- दिनांक 07.06.2026 को दौराने गश्त कोडिया मोड सरहद आलनिवास से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए एक 06 चक्का डम्पर को जब्त कर, खनिज विभाग को सूचना दी गई।* *3. थाना पांचौड़ीः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान* के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ *डोडा पोस्त सप्लायर एवं 3000/- रूपये का ईनामी आरोपी खींयाराम गिरफ्तार* किया गया। प्रकरण में पूर्व में निमबडी गांव में भैरून्दा निमबडी तिराहे पर एक काले रंग की टाटा हैरियर *दुर्घटनाग्रस्त कार से 325 किलो 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया गया था, जिसका प्रकरण थाना पादूकलां पर दर्ज है।* प्रकरण में पूर्व में *तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।* *4. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशा राम चौधरी ASP नागौर* के निर्देशन में *तेज आवाज में डीजे साउण्ड चलाकर ध्वनि प्रदूषण* फैलाने पर नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *बासनी चैराहा, कस्बा नागौर से एक डीजे साउण्ड सिस्टम लगी हुई पीकअप गाड़ी जब्त की गई।* @IgpAjmer @RajasthanPolice

Didwana, Nagaur | Jun 7, 2026

भाजपा कोलिया मंडल की बैठक: बूथ मजबूत करने और डीडवाना में जनाधार बढ़ाने का लिया संकल्प

डीडवाना।भारतीय जनता पार्टी कोलिया मंडल की मासिक बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक मजबूती, आगामी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मेघवाल व अन्य वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता और मजबूत बूथ स्तर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही, आगामी दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने के लिए अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।इस दौरान मंडल प्रभारी भगवान सिंह, भगवान सिंह कोलिया, विजय सिंह राखेचा, नाथू सिंह निम्बी, जगमाल सिंह राजावत चुगनी, श्री किशन जांगिड़ कलवानी, उपाध्यक्ष रघुनाथ भार्गव निम्बी कुर्द, राम सिंह दुदौली, जगदीश सिंह सिंगाणा, मान सिंह किचक, भरत सिंह किचक, सुल्तान सिंह निम्बी कलां, एससी मोर्चा अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई गति प्रदान करने और डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को ऐतिहासिक मजबूती देने का सामूहिक संकल्प लिया।

भाजपा कोलिया मंडल की बैठक: बूथ मजबूत करने और डीडवाना में जनाधार बढ़ाने का लिया संकल्प डीडवाना।भारतीय जनता पार्टी कोलिया मंडल की मासिक बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष डालू राम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक मजबूती, आगामी विधानसभा स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मेघवाल व अन्य वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता और मजबूत बूथ स्तर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाएं, ताकि हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही, आगामी दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने के लिए अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।इस दौरान मंडल प्रभारी भगवान सिंह, भगवान सिंह कोलिया, विजय सिंह राखेचा, नाथू सिंह निम्बी, जगमाल सिंह राजावत चुगनी, श्री किशन जांगिड़ कलवानी, उपाध्यक्ष रघुनाथ भार्गव निम्बी कुर्द, राम सिंह दुदौली, जगदीश सिंह सिंगाणा, मान सिंह किचक, भरत सिंह किचक, सुल्तान सिंह निम्बी कलां, एससी मोर्चा अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई गति प्रदान करने और डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को ऐतिहासिक मजबूती देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Didwana, Nagaur | Jun 7, 2026

चारभुजा मंदिर में श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

डीडवाना।शहर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया।
कलश यात्रा का शुभारंभ दधिमती माता मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा सदर बाजार, रामेश्वर महादेव मंदिर, पंडित जी के अस्पताल मार्ग सहित शहर के प्रमुख रास्तों से होकर चारभुजा मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर मंगल कलश रखे हुए थे, वहीं पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयघोष करते हुए चल रहे थे। "जय श्रीराम" और "सीताराम" के उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक ध्वज, सजाए गए कलश और भक्तों की उमड़ी भीड़ ने पूरे आयोजन को आकर्षक और आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। यात्रा के समापन पर चारभुजा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा रामकथा के सफल आयोजन की कामना की गई।आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित आनंद दाधीच द्वारा किया जाएगा। वे व्यासपीठ से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति और धर्म के विभिन्न प्रसंगों का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगे। कथा का आयोजन 7 जून से 15 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
कलश यात्रा एवं आयोजन में जगदीश पुजारी, प्रकाश पुजारी, रमेश दाधीच, मुकेश दाधीच, सुरेश दाधीच, राजेंद्र पसारी, मोहित दाधीच, नारायण सोनी, बालकृष्ण सोनी, देवजी सोनी, रामनिवास सोनी, प्रभुजी पटवारी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रभात जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

चारभुजा मंदिर में श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भव्य कलश यात्रा डीडवाना।शहर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर में आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली इस कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया। कलश यात्रा का शुभारंभ दधिमती माता मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा सदर बाजार, रामेश्वर महादेव मंदिर, पंडित जी के अस्पताल मार्ग सहित शहर के प्रमुख रास्तों से होकर चारभुजा मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर मंगल कलश रखे हुए थे, वहीं पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयघोष करते हुए चल रहे थे। "जय श्रीराम" और "सीताराम" के उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक ध्वज, सजाए गए कलश और भक्तों की उमड़ी भीड़ ने पूरे आयोजन को आकर्षक और आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया। यात्रा के समापन पर चारभुजा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा रामकथा के सफल आयोजन की कामना की गई।आयोजन समिति के अनुसार श्रीराम कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित आनंद दाधीच द्वारा किया जाएगा। वे व्यासपीठ से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति और धर्म के विभिन्न प्रसंगों का रसपान श्रद्धालुओं को कराएंगे। कथा का आयोजन 7 जून से 15 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। कलश यात्रा एवं आयोजन में जगदीश पुजारी, प्रकाश पुजारी, रमेश दाधीच, मुकेश दाधीच, सुरेश दाधीच, राजेंद्र पसारी, मोहित दाधीच, नारायण सोनी, बालकृष्ण सोनी, देवजी सोनी, रामनिवास सोनी, प्रभुजी पटवारी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रभात जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Didwana, Nagaur | Jun 7, 2026

संडे ऑन साइकिल' अभियान: डीडवाना-कुचामन पुलिस ने सेहत और पर्यावरण के लिए निकाली साइकिल रैली, योग और जुम्बा से दिया फिटनेस का संदेश

डीडवाना।भारत सरकार के 'फिट इंडिया' अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में रविवार को संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थानों पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और आम नागरिकों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश दिया।अभियान के तहत रविवार सुबह डीडवाना मुख्यालय पर एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों की यह रैली बच्छराज तिराहा से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस लाइन पहुँची। रैली के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। रैली के दौरान फिट रहें-स्वस्थ रहें व पर्यावरण बचाओ-साइकिल अपनाओ जैसे संदेशों का प्रचार किया गया।साइकिल रैली के समापन के बाद पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने योग और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बनाए रखने हेतु नियमित व्यायाम और खेलकूद के महत्व पर विशेष बल दिया।यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृत्ताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह के सुपरविजन में जिले के सभी थाना स्तरों पर भी आयोजित किया गया। थानों के स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय आम नागरिकों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने की भी समझाइश की। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने डीडवाना को फिट, हरित और जागरूक जिला बनाने का संकल्प लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अभियान भविष्य में भी प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि फिटनेस के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ाया जा सके।इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं। हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीडवाना
 जेठू सिंह वृत्ताधिकारी, डीडवाना
 जोगेन्द्र सिंह, संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन गरिमा चौधरी थानाधिकारी, डीडवाना श्रवण कुमार उप निरीक्षक, अपराध सहायक, एलओ पुलिस लाइन हवलदार मेजर तथा अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

संडे ऑन साइकिल' अभियान: डीडवाना-कुचामन पुलिस ने सेहत और पर्यावरण के लिए निकाली साइकिल रैली, योग और जुम्बा से दिया फिटनेस का संदेश डीडवाना।भारत सरकार के 'फिट इंडिया' अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में रविवार को संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थानों पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और आम नागरिकों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश दिया।अभियान के तहत रविवार सुबह डीडवाना मुख्यालय पर एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों की यह रैली बच्छराज तिराहा से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए पुलिस लाइन पहुँची। रैली के माध्यम से पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आमजन को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। रैली के दौरान फिट रहें-स्वस्थ रहें व पर्यावरण बचाओ-साइकिल अपनाओ जैसे संदेशों का प्रचार किया गया।साइकिल रैली के समापन के बाद पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विभिन्न फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने योग और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बनाए रखने हेतु नियमित व्यायाम और खेलकूद के महत्व पर विशेष बल दिया।यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृत्ताधिकारी डीडवाना जेठू सिंह के सुपरविजन में जिले के सभी थाना स्तरों पर भी आयोजित किया गया। थानों के स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय आम नागरिकों, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने की भी समझाइश की। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने डीडवाना को फिट, हरित और जागरूक जिला बनाने का संकल्प लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अभियान भविष्य में भी प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि फिटनेस के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ाया जा सके।इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं। हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीडवाना जेठू सिंह वृत्ताधिकारी, डीडवाना जोगेन्द्र सिंह, संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन गरिमा चौधरी थानाधिकारी, डीडवाना श्रवण कुमार उप निरीक्षक, अपराध सहायक, एलओ पुलिस लाइन हवलदार मेजर तथा अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Didwana, Nagaur | Jun 7, 2026