स्याना: नगर के गढ़ हाईवे मार्ग स्थित नहर पटरी मार्ग पर उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस तैनात
Siyana, Bulandshahr | Nov 18, 2026
नगर के गढ़ हाईवे मार्ग स्थित नहर पटरी मार्ग पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। बुधवार को उपमुख्यमंत्री तहसील क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन करने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिसकर्मी नगर के नहर पटरी मार्ग पर मौजूद रहे।