हरिद्वार के बहादराबाद स्थित केयर ग्रुप ऑफ कॉलेज में युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
28 सितंबर 2026 को ‘एक जरा सी कोशिश संस्था’ की ओर से, हरिद्वार सीएमओ श्री आरके सिंह के दिशा-निर्देशन में युवा संवाद एवं नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं को देश का उज्ज्वल भविष्य बताते हुए नशे से दूर रहने और समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान नशे के सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद के दंत चिकित्सक डॉ. हेमंत आर्य ने PPT और संवाद के जरिए विद्यार्थियों को तंबाकू और नशे के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े श्री विनोद कुमार और श्री रोहित यादव समेत ‘एक जरा सी कोशिश’ NGO की अध्यक्ष श्रीमती राखी सजवान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राखी सजवान ने युवाओं से कहा कि बेहतर लाइफस्टाइल, छोटे-छोटे लक्ष्य और अपनी उपलब्धियों को महत्व देना तनाव और नकारात्मकता से बाहर निकलने में मदद कर सकता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
संदेश साफ है—युवा जागेगा, तभी समाज नशामुक्त बनेगा!
#हरिद्वार #बहादराबाद #नशामुक्तभारत #नशामुक्तसमाज #नशेकेखिलाफ #युवासंवाद #युवाशक्ति #युवाजागरूकता #नशामुक्तअभियान #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #NoToDrugs #YouthPower #HaridwarNews #Haridwar #UttarakhandNews #Uttarakhand #CareCollege #NashaMuktAbhiyan #NashaMuktYuva #एकजरासीकोशिश #जागरूकताअभियान #स्वस्थयुवा #युवाओंकीआवाज #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #CitySpecialNews