नरसिंहपुर: पलोहा बड़ा में बुजुर्ग महिला से मारपीट, थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्यवाही, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपने परिजनों के साथ पहुंची बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि जिस आरोपी ने उसके साथ मारपीट की उसके खिलाफ थाने शिकायत करने गई थी लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि सिर्फ आवेदन ले लिया पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आवेदन दिया