बलिया जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है और कई इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।
हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि अगर गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले समय में पानी और आगे बढ़ सकता है। जिले के निचले इलाकों में पहले से ही बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। प्रशासन भी प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है और राहत-बचाव की तैयारियां जारी हैं।
गंगा के साथ जिले की अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
#BalliaFlood #FloodAlert #gangariver #UPFlood #floodinballia #Balliakhabar
Belthara Road, Ballia | Sep 5, 2026