#बलिया: #उभाँव थाना परिसर में गूंजा #श्रीकृष्ण #जन्मोत्सव का उल्लास, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब: #एसडीएम शरद चौधरी, #थाना प्रभारी दिनेश पाठक समेत कई गणमान्य रहे मौजूद, मंच से #सभासद #निलेश #दीपू का हुआ सम्मान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उभाँव थाना परिसर में भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। #धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बेल्थरारोड एसडीएम शरद चौधरी, थाना प्रभारी दिनेश पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशि चौरसिया, जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान अब्दुल #रहमान तथा तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री दिलरोज अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं सभासद निलेश दीपू को मंच से सम्मानित किया गया।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#KrishnaJanmashtami #KrishnaCelebration #UbhavPoliceStation #BeltharaRoad #Ballia #BalliaNews #KrishnaJanmotsav