🧹 एक दिन–एक घंटा–स्वच्छता के नाम 🧹
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार नगर परिषद, औरंगाबाद द्वारा एक घंटे का श्रमदान अभियान आयोजित किया गया।
📍 पंचदेव मंदिर से रमेश चौक तक संचालित इस अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां की गईं और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद के माननीय अध्यक्ष, माननीय उपाध्यक्ष, माननीय पार्षदगण, कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, कार्यालय कर्मियों, स्वच्छता साथियों एवं CRP की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
🌿 अभियान के दौरान स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
✨ स्वच्छता से स्वस्थ जीवन, स्वच्छ शहर और बेहतर समाज का निर्माण होता है।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ औरंगाबाद के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है—इसे अपनी आदत बनाएं। 🧹🌱
#SamratChoudhary #CMSamrat #SwachhataHiSeva #SwachhAurangabad #SwachhBharat #CleanAurangabad
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Aurangabad, Bihar | Oct 2, 2026