लातेहार: जेल लोक अदालत में बंदियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में लातेहार मंडल कारा में जेल लोक अदालत' का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित इस जेल लोक अदालत में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद उपस्थित थे।जानकारी प्राधिकार के सचिव ने शनिवार की दोपहर बारह बजे दी।