21 जून को थाना धौज के अंतर्गत पुलिस चौकी मांगर की टीम ने अवैध शराब बेचने के मामले में 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके घर से 72 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कर्मवीर(36) व सुरेंद्र(38) वासी गाँव मांगर फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी मांगर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कर्मवीर व सुरेंद्र वासी गांव मांगर परचून की दुकान की आड़ में शराब बेचने का काम करते है, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी मांगर की टीम ने रेड कर उनके घर से 72 बोतल देसी शराब बरामद की है।