डिंडौरी: आमादेह गांव में शहपुरा विधायक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या
ग्राम पंचायत कलगी टोला के पोषक ग्राम आमादेह में गांव चलो अभियान के तहत शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जन चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्या सुनी । दरअसल शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने रविवार सुबह 8:30 वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए मीडिया को जानकारी दी और बताया की जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।