मंडला: गैस सिलेंडर न मिलने से जनता परेशान, बम्हनीबंजर में एजेंसी और गोदाम पर लगी कतार
Mandla, Mandla | Apr 10, 2026 बम्हनीबंजर में गैस सिलेंडर के लिए आमजन परेशान है। मार्बल इंडियन गैस एजेंसी बम्हनी बंजर के बाहर शुक्रवार सुबह 10 बजे से भीड़ लगी हुई है। एजेंसी के बाहर एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी करें देखी गई जिसमें लोगों के द्वारा अपना काम धाम छोडकऱ गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर देखे गए। लोगों के घर में गैस सिलेंडर न पहुंचने के कारण समस्या हो रही है।