तोशाम: तोशाम क्षेत्र में मंत्री श्रुति चौधरी का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
Tosham, Bhiwani | May 13, 2025 हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र तोशाम के गांव खरियाबास एवं धारवानबास में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और भारी उत्साह के साथ मुलाकात की। इस आत्मीय स्वागत के लिए मंत्री महोदया ने ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया।