तोशाम: तोशाम में शराब पीने के दौरान झगड़े में मजदूर ने साथी की हत्या कर दी
Tosham, Bhiwani | May 10, 2025 तोशाम में जुई मार्ग पर स्थित आरा मशीनों पर कार्यरत मजदूर ने आपस मे शराब पीते समय झगड़ा हो जाने पर अपने साथी के सिर में नुकीले हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने वाला युवक वारदात में अंजाम देने वाले हथियार को लेकर मौके से फरार हो गया।