तोशाम: तोशाम खनन क्षेत्र में टास्क फोर्स ने अवैध खनन सामग्री से भरी ट्राली पकड़ी
"भिवानी में शुक्रवार को खनन विभाग और टास्क फोर्स द्वारा पहाड़ी एरिया में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टीम ने जब्त किया है। जिसके बाद ई-बिलिंग भी जांच की गई। डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"