हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के वार्ड 40 के चुनावी रण में अमित मित्तल का जलवा, वार्डवासियों ने फलों से तोलकर दिया जीत का आशीर्वाद
हनुमानगढ़ के वार्ड नंबर 40 में विकास की सोच लेकर उतरे 'टीम गणेश राज बंसल' के लोकप्रिय प्रत्याशी अमित मित्तल को वार्ड वासियों ने एक अनोखे और ऐतिहासिक अंदाज में अपना समर्थन दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान जब अमित मित्तल वार्ड में पहुंचे, तो वहां के प्रबुद्ध नागरिकों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें फलों से तौला।