नूह: नूंह में फर्जी बैंक खातों से ऑनलाइन जुआ और साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 4 गिरफ्तार
नूंह में पुलिस ने नीमखेड़ा गांव से फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन जुआ और साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। 4 आरोपी पकड़े गए, साथ ही 139 एटीएम कार्ड, 45 मोबाइल और कई बैंक दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस जाल के कई राज्यों तक फैले होने का शक कर रही है और गहन जांच कर रही है।