बेगूसराय: फाटक चौक के पास झंडा तोड़ने के मामले में FIR दर्ज, 07 उपद्रवियों को किया गया चिन्हित
मंसूरचक थाना क्षेत्र के फाटक चौक के पास झंडा तोड़ने के मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले में शामिल 07 उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।