बेगूसराय: बेगूसराय के सोनमा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की हुई मौत। जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई। इस मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मौत के बाद मृत महिला के पति मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।