जमुई: CM ने VC के तहत महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की, DM सहित अन्य पदाधिकारी व जीविका दीदी भी शामिल हुईं
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 शनिवार को दिन के 11 बजे CM नीतीश कुमार ने महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में संवाद कक्ष से DM नवीन की उपस्थिति में सभी प्रखंड के जीविका दीदियाँ, अपर समाहर्ता, ओएसडी नागमणि वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक शामिल हुए। वहीं CM ने कई घोषणाएं भी की।