जमुई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोर्ट परिसर के सभागार में न्यायिक पदाधिकारियों ने किया योग, लोगों को योग करने का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Jun 21, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यवहार न्यायालय स्थित सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह 8:00 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए नियमित योग करना चाहिए। निरोगी के लिए कसरत बहुत जरूरी है।