मधेपुरा: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गम्हरिया बस स्टैंड पर सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला फूंका गया
मधेपुरा के गम्हरिया में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया के बस स्टैंड चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।