ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिहाली जहांगीर में बुधवार शाम 4 बजे ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। पिछले 10 वर्षों से गांव में पसरी गंदगी और सड़ते हुए पानी की निकासी न होने से नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।