श्रीडूंगरगढ़: 20 हजार के उधार के बदले 2 लाख देने का आरोप, दिव्यांग से घर हड़पने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कालूबास में दोनों आंखों से दिव्यांग व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परिवादी हरिराम मेघवाल ने दौलतराम घिंटाला सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि करीब साढ़े चार साल पहले घरेलू जरूरत के लिए उसने दौलतराम से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बाद आरोपी ने नगरपालिका में पहचान होने की बा