किशनगंज: खरीफ की कटाई पूरी, रबी की बुवाई की तैयारी शुरू
उपखंड क्षेत्र में खरीफ फसल की कटाई के बाद किसान रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में कहीं पलेवा तो कहीं हंकाई और बुवाई का काम चल रहा है। पर्याप्त नमी वाले खेतों में किसानों ने सरसों की बुवाई शुरू कर दी है। वहीं, अन्य खेतों में सिंचाई के बाद ट्रैक्टर से हंकाई की जा रही है। किसान रामकिशन ने बताया कि समय पर बुवाई होने से अच्छी पैदावार की उम्मीद है।