सहजनवा: गीडा होटल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला, आरोपी बहला-फुसलाकर होटल ले गया और फरार
गीडा में स्थित एक होटल में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को आरोपी किशोर ने शनिवार को बहला-फुसलाकर पहले सहजनवा ले जाया और फिर गीडा में स्थित होटल में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।