हरिहरगंज: जेई-एई व ईओ की आपत्तिकेबाद संवेदक का मनमानी;वार्ड4के ग्रामीणों ने नाली को तुड़वाकर मानक केअनुसार निर्माण कराने की मांग
हरिहरगंज नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-4 में लल्लू प्रसाद के घर से तिरुपति सीमेंट दुकान तक चल रहे पीसीसी सड़क एवं आईसीसी नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शनिवार के दोपहर12:00बजे मोहल्लेवासियों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।