गुलरभोज में श्री सीताराम मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। चेयरमैन सतीश चुघ ने मंदिर के पुजारी का सामान बाहर निकलवाकर मंदिर पर ताला लगवा दिया। इसकी सूचना मिलते ही विधायक अरविंद पांडे श्रद्धालुओं के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया।
मौके पर विधायक अरविंद पांडे और चेयरमैन सतीश चुघ के बीच तीखी बहस हो गई। विधायक ने मंदिर का ताला तुड़वाकर पुजारी का सामान दोबारा अंदर रखवाया और पुजारी को रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए चार से पांच महीने का समय देने की बात कही।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए।
अब सवाल जनता से...
क्या पुजारी को अचानक मंदिर से हटाना उचित है? मंदिर और पुजारी के मामले का समाधान बातचीत से होना चाहिए या इस तरह कार्रवाई होनी चाहिए?
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।