लोनी: ट्रॉनिका सिटी में कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या, परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Loni, Ghaziabad | Apr 22, 2024 कारोबारी भगवान का शव ट्रॉनिका सिटी थाने के पास सड़क किनारे मिला। सूचना पाकर परिजन अस्पताल में पहुंचे, जहां पता चला कि भगवान की कमर में गोली मारकर हत्या की गई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।