लोनी: ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री मालिक ने बताया 20 करोड़ से अधिक का नुक़सान
Loni, Ghaziabad | Apr 21, 2024 दिल्ली निवासी वीरपाल की ट्रॉनिका सिटी सेक्टर 1 में गत्ता फैक्ट्री है। रविवार दोपहर अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पा कर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। वीरपाल ने बताया कि आग लगने से 20 करोड़ से अधिक का नुकसान है। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है। आग को बुझाया जा रहा है।