लोनी: लोनी के अलग-अलग इलाकों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर एक शोभा यात्रा निकाली गई। पुलिस बल तैनात रहा।
Loni, Ghaziabad | Apr 22, 2024 हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हिंदू रक्षा दल द्वारा रविवार को एक विशाल शोभायात्रा लोनी में निकाली गई। अलग-अलग 40 कॉलोनी से आई शोभायात्रा लोनी तिराहा पर एक एकत्रित हुई। यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भक्तों पर फूलों की वर्षा की गई। लोनी तिराहा के बाद दौलत नगर कॉलोनी में यात्रा का समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चारों थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।