लोनी: लोनी दो नंबर पर तेज रफ़्तार ऑटो चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मारी, घायल अस्पताल में भर्ती
Loni, Ghaziabad | Apr 20, 2024 पवन परिवार के साथ सुनीता विहार कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता साइकिल से घर आ रहे थे। लोनी का नंबर पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ऑटो मौके पर छोड़कर फरार हुआ। उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।