लोनी: बाग राणप में घर में काम कर रही महिला को सांप ने काटा। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
Loni, Ghaziabad | Apr 20, 2024 बाग राणप वार्ड नंबर 4 में अर्जुन नागर सभासद है। उन्होंने बताया कि उनकी माता घर पर काम कर रही थी। तभी एक सांप आया और उनकी मां के हाथ में काट लिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। परिजनों ने महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से की है।