लोनी: रूपनगर कॉलोनी में चोरों ने बंद फैक्ट्री से की लोहे के गाटर व लोहे के गेट सहित अन्य सामानों की चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
Loni, Ghaziabad | Apr 22, 2024 बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में बाबू अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने रूपनगर में एक फैक्ट्री खरीदी थी। चोरों ने उनकी फैक्ट्री में घुसकर लोहे के 5 गेट, लोहे का जाल, बिजली की फिटिंग और लोहे के गाटर चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।