Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
trendingudaipur_
उदयपुर के आसपास अरावली की वादियों में छाया घना कोहरा, रायता, उबेश्वर पीपलिया, झाड़ोल, और गोगुंदा की पहाड़ियों पर उमड़े पर्यटक। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इन प्राकृतिक स्थलों पर पहुंचे। #udaipur #mewer #trendingudaipur #mansoon
Badgaon, Udaipur
| Jul 26, 2026
#udaipur
#mewer
#trendingudaipur
#mansoon
MORE NEWS
NEET 2026 विवाद और छात्र आत्महत्याओं के विरोध में NSUI का कैंडल मार्च, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि उदयपुर:रविवार को NSUI उदयपुर देहात ने फतेहसागर की पाल पर NEET 2026 से जुड़े घटनाक्रम, छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय और लगातार हो रही छात्र आत्महत्याओं के विरोध में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। #Udaipur #NSUI #NEET2026 #CandleMarch #KargilVijayDiwas #StudentJustice #Rajasthan #LakeCityNews
Badgaon, Udaipur | Jul 27, 2026
आबकारी आयुक्त नमित मेहता उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन की वीसी बैठक में करेंगे समीक्षा उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12.30 से सांय 5 बजे तक ली जाएगी। बैठक में राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, बकाया वसूली, निरोधात्मक गतिविधियां, मदिरा उठाव, सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी। बैठक में उदयपुर, बीकानेर एवं जयपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी। --00-- आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई प्रदेश में निरोधात्मक दलों ने की अवैध मदिरा जब्त उदयपुर, 26 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा के विक्रय, भण्डारण, परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में श्रीगंगानगर, दौसा एवं जयपुर में अवैध मदिरा जब्त करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किए गए। आबकारी निरोधक दल द्वारा श्रीगंगानगर में दबिश की कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर 20 लीटर अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई में 3 कच्ची भट्टियां एवं 200 लीटर वाॅश नष्ट किया। दौसा में आबकारी टीम द्वारा बांदीकुई निरीक्षक सहित कार्यवाही कर दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस में जांच के दौरान अभियुक्त के बेग से विभिन्न ब्रांड की 110 बोतल अंग्रेजी मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किया। जयपुर में आबकारी थाना पश्चिम एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में 24 बोतल भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। जयपुर ग्रामीण के तहत आबकारी थाना शाहपुरा की टीम द्वारा मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर एक बस की जांच कर 50 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी अवैध मदिरा के विरूद्ध नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश कार्रवाई की जा रही है। --00--
Badgaon, Udaipur | Jul 26, 2026
दूध एकत्रीकरण केंद्रों व डेयरियों से 5 दूध के नमूने लिए दूध की गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान जारी सलूंबर, राज्य सरकार के "शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान" के तहत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान जयपुर श्रीमती टी. शुभ मंगला के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर श्री मोहम्मद जुनैद पी.पी. एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार के निर्देशन में ऋतु परिवर्तन को देखते हुए दूध की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के दूध एकत्रीकरण केंद्रों, डेयरियों एवं दूध विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी एवं उनकी टीम ने केवड़ा स्थित केवड़ा दूध डेयरी तथा जय मुलेश्वरी डेयरी का निरीक्षण कर दूध के नमूने लिए। इसके पश्चात टीम ने धावड़िया स्थित दूध एकत्रीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस केंद्र से पूर्व में लिया गया दूध का नमूना अमानक स्तर का पाया गया था, जिसके संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है। अभियान के दौरान उक्त केंद्र से पुनः दूध का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने सलूंबर स्थित मैसर्स हरि ओम दूध डेयरी एवं मैसर्स राजस्थान दूध डेयरी से भी दूध के नमूने लिए। अभियान के दौरान कुल 5 दूध के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार संबंधित फर्मों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि ऋतु परिवर्तन के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त दूध एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) बनवाकर प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित करने, खाद्य सामग्री खुले में नहीं बेचने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पुष्करणा एवं निशा मीना तथा सहायक शूरवीर सिंह उपस्थित रहे। --0--
Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026
What Did Indians Tell Italy's PM Giorgia Meloni About PM Modi on Instagram? पीएम मोदी को लेकर भारतीयों ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?
Badgaon, Udaipur | Jul 25, 2026