NEET 2026 विवाद और छात्र आत्महत्याओं के विरोध में NSUI का कैंडल मार्च, कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उदयपुर:रविवार को NSUI उदयपुर देहात ने फतेहसागर की पाल पर NEET 2026 से जुड़े घटनाक्रम, छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय और लगातार हो रही छात्र आत्महत्याओं के विरोध में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग की।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की तथा उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
#Udaipur #NSUI #NEET2026 #CandleMarch #KargilVijayDiwas #StudentJustice #Rajasthan #LakeCityNews