टेहरोली: महेबा में हत्या के आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा में अपने खेत की मेढ़ पर खड़े चिरोल का पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम महेवा निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी ने न्याय की मांग की है