सतना जिला अस्पताल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानीरात एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने अपीडीपर्ची काटने वाले ऑपरेटर से अभद्रता की और अस्पतालपरिसर में बने सहायता केंद्र के कांच तोड़ दिए। घटना देररात लगभग 2 बजे हुई, जब अस्पताल में सीमित स्टाफमौजूद था।