जमुई: बनझुलिया में गलती से युवती ने दवा समझकर खाया कीटनाशक दवा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 गिद्धौर थाना क्षेत्र के बनझुलिया गांव में दवा समझकर गलती से एक युवती ने कीटनाशक दवा खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बनझुलिया निवासी रविंद्र पासवान की पुत्री वर्षा कुमारी के रूप में की गई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।