जमुई: सेवा गांव में गर्म माड़ गिरने से एक बच्चा झुलसा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के सेवा गांव में मंगलवार की दोपहर गर्म माड़ गिरने से एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन के द्वारा बच्चा का इलाज किया जा रहा है। बच्चा की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी की गांव निवासी ढालो कुमार के रूप में हुई है। घटना नानी घर सेवा गांव में हुई है।