जमुई: कागेसर नदी में घर से बुलाकर एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 कागेसर नदी में सोमवार की देर रात घर से बुलाकर बदमाशों ने पत्थर से कूच कर होरिल मांझी कि निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।