जमुई: महाराजगंज में केस नहीं उठाने को लेकर दूसरी बार दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 महाराजगंज में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद मंगलवार की दोपहर बाद फिर दूसरी बार मारपीट हो गई। घटना की जानकारी डायल 112 कि पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक पक्ष से एक युवक और दूसरे पक्ष से एक महिला को हिरासत में लेकर टाउन थाना के हवाले कर दिया गया, जहां दोनो से पूछताछ की जा रही है।