जमुई: गोहिया नदी से अवैध बालू लोड करते एक ट्रैक्टर को चिहरा थाना की पुलिस ने किया जब्त,चालक हुआ फरार
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहिया नदी से चिहरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध बालू लोड करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उंसके बाद जब्त ट्रैक्टर को चिहरा थाना लाया गया है और ट्रैक्टर मालिक मीना देवी पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।