जमुई: अज्ञात वाहन की ठोकर से पंचपहाड़ी के पास बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 24, 2024 पंच पहाड़ी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद मौके पर पहुंची सोनो थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक युवक के शव का मंगलवार की शाम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के फोक्सा गांव निवासी रतन गोस्वामी रूप में हुई है।