1.83 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में पहुँची सामाजिक सुरक्षा पेंशन!
सामाजिक सुरक्षा के संकल्प को साकार करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा अक्टूबर माह की पेंशन राशि DBT के माध्यम से कैमूर जिले के 1,83,366 पेंशनधारियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।
योजनावार लाभार्थियों की संख्या:
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना – 1,03,369
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना – 39,005
बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना – 18,204
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 13,789
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना – 7,862
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना – 1,137
कुल हस्तांतरित राशि: ₹20,17,02,600
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन जुड़े।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का संकल्प है कि कोई भी पात्र वृद्धजन, विधवा महिला अथवा दिव्यांगजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।
सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम!
#Kaimur #SocialSecurityPension #PensionScheme #BiharGovernment #PlateauOfBlessings
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 10, 2026